फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कबड्डी 2018: तेलुगु टाइटंस ने दर्ज की पहली जीत, तमिल थलाइवाज को 33-28 से रौंदा

Tue, 09 Oct 2018 11:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
CHEvHYD
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग 2018 में मंगलवार को जोन बी के तहत खेले गए मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने अपनी पहली जीत दर्ज की। चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने इस सीजन का विजयी आगाज करने वाले तमिल थलाइवाज को 33-28 से रौंदा।

विज्ञापन


इसी के साथ प्रो कबड्डी सीजन-6 में तमिल थलाइवाज की यह दूसरी हार है। बता दें कि थलाइवाज ने अपने पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन पटना पाइरेट्स को 42-26 से धूल चटाकर सीजन छह का विजयी आगाज किया था।

इस मुकाबले में तेलुगु टाइटंस ने शुरुआत से ही तमिल थलाइवाज पर हावी रहे। वहीं, दूसरे हाफ के बाकी बचे 8 मिनट में तमिल थलाइवाज ने वापसी करने की कोशिश की , लेकिन वह नाकाम रहे और 33-28 से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्श करने के लिए तेलुगु राहुल चौधरी को परफेक्ट राइडर चुना गया। वहीं, मोमेंट ऑफ द मैच अनिल अग्रवाल को चुना गया।
विज्ञापन


तेलुगु टाइटंस की तरफ से टॉप राइडर राहुल चौधरी ने 20 रेड एटेम्प्ट में से 9 अंक हासिल किए, जबकि टॉफ डिफेंडर मोहसेन रहे, जिन्होंने 5 टैकल एटेम्प्ट किए, जिसमें उन्हें 4 प्वाइंट्स मिले। वहीं, तमिल थलाइवाज की तरफ से अजय ठाकुर ने 17 रेड एटेम्प्ट में से 9 अंक हासिल किए, जबकि टॉफ डिफेंडर अमित हूडा रहे, जिन्होंने 5 टैकल एटेम्प्ट किए, जिसमें उन्हें 6 प्वाइंट्स मिले।

विज्ञापन

लाइव मैच का रोमांचः

CHEvHYD
लाइव अपडेट्सः

तेलुगु टाइटंस ने तमिल थलाइवाज को 33-28 से हराया।

फुलटाइमः तेलुगु टाइटंस 33: तमिल थलाइवाज 28

 

-अमित हूडा ने लिया सुपर टैकल और तमिल थलाइवजा को 2 अंक मिले।

-तमिल थलाइवाज पर संकट के बादल, तेलुगु टाइटंस ने 6 प्वाइंट्स की लीड बना ली है। फिलहाल, तेलुगु टाइटंस 29-23 से आगे।

-दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में दोनों टीमों के बीच केवल अब 6 मिनट का समय बचा है।

-तमिल थलाइवाज इस मुकाबले में वापसी करने कर रही है। वह 5 अंक हासिल कर स्कोर को 21 कर लिया है। फिलहाल, तेलुगु तब पर भी 26-21 से आगे। दोनों टीमों के बीच 5 अंकों का फासला है।

-इस मुकाबले में तेलुगु टाइटंस लगातार तमिल थलाइवाज पर आक्रमण कर रही है। फिलहाल, टाइटंस 24-17 से आगे।

-दूसरे हाफ का खेल शुरू।

-पहले हाफ में तमिल थलाइवाज की तरफ से अजय ठाकुर ने 5 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि तेलुगु टाइटंस की तरफ से तीन खिलाड़ी निलेश, मोहसेन और राहुल ने संयुक्त रूप से 4-4 अंक हासिल किए। पहले हाफ तक तेलुगु को 9 रेड प्वाइंटस्, 5 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट और 1 एकस्ट्रा अंक मिले। वहीं, 7 रेड प्वाइंटस्, 3 टैकल प्वाइंट्स, 0 ऑलआउट , 1 एकस्ट्रा अंक मिले।

 


-पहले हाफ का खेल खत्म, तेलेगु टाइटंस ने तमिल थलाइवाज पर बनाई 6 प्वाइंट्स की लीड। तमिल थलाइवाज 11: तेलुगु टाइटंस 17

-तेलुगु तेलुगु टाइटंस की तरफ से राहुल चौधरी शानदार खेल दिखा रहे हैं।

-दोनों टीमों का स्कोर अभी 8-8 से बराबर है।

-दोनों टीमों के बीच 10 मिनट का खेल हो गया है। मुकाबले में काफी रोमांच देखने को मिल रही है।

-राहुल के रेड से तेलुगु को 2 और अंक मिले। फिलहाल, तमिल से तेलुगु 1 अंक पीछे।

-खेल के शुरुआत में ही तमिल थलाइवाज को 2 अंक मिल गए।


-दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो गया है।

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें