फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवांशु के बहुमुखी खेल से देव स्पोर्ट्स विजयी, विवेकानंद क्रिकेट अकादमी को 248 रन से हराया

Tue, 09 Oct 2018 10:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
shivanshu
विज्ञापन

शिवांशु भारतीय के बहुमुखी खेल से देव स्पोर्ट्स क्लब ने स्वामी विवेकानंद क्रिकेट अकादमी को 248 रन से हराकर मनीष देब/स्कन्द गुप्त जूनियर डिवीजन अंडर-16 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए।

विज्ञापन


फाफामऊ मैदान पर मंगलवार को देव स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में सभी विकेट खोकर 328 रन ( शिवांशु भारतीय 66, आलोक पाल 57, निशांत पटेल 30, बलराम यादव 23 रन, अभय साहू 3/08, आकाश पाल, सुशील व आकाश ने 1-1 विकट, 4 खिलाड़ी रन आउट) बनाए। जवाब में स्वामी विवेकानंद क्रिकेट अकादमी 24.2 ओवर म 80 रन ( आकाश पाल 29, शिवांशु भारतीय 3/12, सजल पांडेय 3/06 आलोक पाल 2/22, शिवम पटेल 1/16 विकेट) पर समेट दिया।

विज्ञापन

रामयश क्रिकेट अकादमी ने विद्या भारती पब्लिक स्कूल को 144 रन से हराकर इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की डॉ रवि वर्मा जूनियर डिवीजन अंडर-19 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्ण अंक अर्जित किए।
 
दौलत हुसैन मैदान पर मंगलवार को रामयश क्रिकेट अकादमी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट पर 264 रन ( कमल सिंह 82, सरस यादव 63, सलमान अहमद 35 रन, उमेश यादव, अजेय मिश्रा व मोहित सिंह 2-2, व आशीष यादव 1 विकेट) बनाए। जवाब में विद्या भारती पब्लिक स्कूल 23.4 ओवर में 120 रन ( उमेश यादव 66 रन, सलमान अहमद 3/16, मो. तौफीक सलमानी व नवनीत मिश्रा 2-2, महेश सरोज व पंकज विश्वकर्मा 1-1 विकेट) पर सिमट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें