ट्रैक पर ट्रेनिंग करने से रोका गया
एथलीटों ने एक दिन सिंथेटिक ट्रैक पर ट्रेनिंग करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें वहां से पुलिस बुलाने की धमकी देकर निकाल दिया गया। सूत्र बताते हैं कि खेल मंत्रालय की ओर से भी तमिलनाडु सरकार को मनाने की कोशिश की गई, लेकिन ट्रैक का उद्घाटन नहीं होने का हवाला देकर मना कर दिया गया।
खास बात यह है कि इन एथलीटों को ऊटी से बुलाकर बंगलूरू जैसे सेंटर में तैयारियों के लिए भी नहीं कहा गया। 12 में से पांच एथलीटों (सुधा सिंह, पारुल चौधरी, मुरली गावित, गोमती, अभिषेक पाल) को 13 अप्रैल को पटियाला में ट्रायल देने हैं। इनमें से कुछ कैंप में शामिल नहीं हुए थे जिसके चलते उन्हें ट्रायल देने को कहा गया है।
विशेषज्ञ हाईएल्टीट्यूड से पटियाला के गर्मी के मौसम में ट्रायल को भी जायज नहीं ठहरा रहे हैं। फेडरेशन के एक उच्चाधिकारी का कहना है कि साई के हाईएल्टीट्यूड शिलारू सेंटर में सिंथेटिक ट्रैक नहीं होने की वजह से दिक्कत आ रही है। अगर वहां ट्रैक हो तो ऊटी जाने की जरूरत ही नहीं पड़े।