तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले में शुक्रवार को 19 साल के कराटे खिलाड़ी बालाजी की खेल खेल में जान चली गई। हुआ यूं कि 14 अगस्त को आयोजित एक कराटे कार्यक्रम में इस खिलाड़ी ने हिस्सा लिया था। इस दौरान बालाजी ने हाथ में जलता हुआ कपड़ा बांधकर दांव लगाने का प्रयास किया। मगर यह दांव बालाजी को उल्टा पड़ गया। उसके हाथ में आग पकड़ ली, जिसके बाद बालाजी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।