स्विट्जरलैंड की ओर से 100 से अधिक मैच खेलने वाले पूर्व आइस हॉकी खिलाड़ी रोजर चापोट का कोविड-19 से निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। उधर, इटली के पूर्व यूरोपीय इंडोर चैंपियन डोनाटो साबिया की भी वायरस से मौत हो गई।वह 56 वर्ष के थे। कुछ दिन पहले ही उनके पिता की भी मौत हो गई थी।