फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्मूला वन का 'शटडाउन' पांच सप्ताह तक बढ़ा, कर्मचारियों के वेतन में होगी कटौती

Wed, 08 Apr 2020 11:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण सत्र के शुरू में होने में देरी के बाद फॉर्मूला वन को अनिवार्य तौर पर बंद रखने की समयसीमा दो सप्ताह और बढ़ा दी गई है। विश्व मोटरस्पोर्ट्स संचालन संस्था एफआईए ने इसकी पुष्टि की। एफआईए ने पहले इसे 21 दिन के लिए बंद रखा था, लेकिन अब यह 35 दिन तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


इस दौरान कारों से जुड़ी गतिविधियों में शामिल कोई भी कर्मचारी काम नहीं करेगा। एफआईए ने बयान में कहा कि इस फैसले को एफवन के सभी हितधारकों ने सर्वसम्मति से मंजूर किया है। बयान में कहा गया है, 'कोविड-19 के वर्तमान वैश्विक प्रभाव को देखते हुए एफआईए, फॉर्मूला वन और सभी टीमों के बीच इस विषय पर चर्चाएं होती रहेंगी।'

फॉर्मूला वन का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच वह मई के अंत तक अपने आधे स्टाफ को छुट्टी दे देगा जबकि सीनियर कार्यकारियों के वेतन में कटौती होगी। फॉर्मूला वन ने अभी तक इस सत्र में आठ रेस स्थगित कर दी हैं और मोनाको ग्रां प्री को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


फॉर्मूला वन के सीनियर अधिकारी स्वेच्छा से वेतन में कटौती करायेंगे, वे छुट्टी पर नहीं जाएंगे और अपना काम जारी रखेंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी चेज कारे के वेतन में ज्यादा कटौती होगी। मैकलारेन और विलियम्स टीमें पहले ही अपने कुछ स्टाफ को छुट्टी दे चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें