भारत की युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों स्वास्तिका घोष और काव्या श्री भास्कर ने मस्कट में ओमान जूनियर एवं कैडेट टेबल टेनिस ओपन में कांस्य पदक जीते। इसी टूर्नामेंट में रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा रहीं स्वास्तिका को एकल वर्ग के सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की यी चेन सू के हाथों 1-4 से हारकर कांस्य से संतोष करना पड़ा। काव्या को सेमीफाइनल में ताइपे की पु सुयान चेंग से 1-3 से हार मिली।