फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविंदर ने भारत के लिए पक्का किया पहला मेडल, अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में

Wed, 30 Oct 2019 03:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रविंदर कुश्ती - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पहलवान रविंदर (61 किग्रा) अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्डन दांव से सिर्फ एक कदम दूर हैं। हरियाणा के सोनीपत के 22 वर्षीय रविंदर ने सीनियर यूरोपीय चैंपियन आर्मेनिया के आर्सेन हारुतयुनान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर देश के लिए इस चैंपियनशिप का पहला पदक पक्का किया।

विज्ञापन


दक्षिण एशियाई खेल 2016 में स्वर्ण और 2014 में कैडेट एशियाई चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता रविंदर की निगाह अब अपने करिअर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करने पर है। फाइनल में उनका सामना किर्गिस्तान के उलुकबेक झोलदोशबेकोव से होगा। गौरव बलियान (74 किग्रा) रेपेचेज मेें अमेरिका के ब्रेडी गैरी बर्ज से भिडे़ंगे। महिला पहलवान भी अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें