फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन को सात जोड़ी विशेष जूते मिलेंगे

Mon, 05 Nov 2018 06:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्वप्ना बर्मन
विज्ञापन

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता स्वप्ना बर्मन को हेप्टाथलन की सभी सात स्पर्धाओं के लिए अलग-अलग सात विशेष जूते मिलेंगे। खेल सामग्री बनाने वाली प्रतिष्ठित कंपनी एडिडास ने सोमवार को यह घोषणा की। 

विज्ञापन


इस साल हुए एशियाई खेलों की हेप्टाथलन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय स्वप्ना के दोनों पैरों में छह-छह अंगुलियां हैं। जकार्ता खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद सभी को उनकी इस समस्या के बारे में पता चला था।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पिछले दो महीने से एडिडास स्वप्ना की परेशानी का हल निकालने के लिए भारत में अपने अधिकारियों और जर्मनी में अपने मुख्यालय में खिलाड़ी सेवा प्रयोगशाला के साथ विस्तृत काम कर रहा था। इस खिलाड़ी के पैर के आकलन के बाद कंपनी ने विशेष जूता तैयार करके स्वप्ना की मदद करने का फैसला किया। उन्हें अब प्रत्येक स्पर्धा के लिए एक यानी कुल सात जोड़ी जूते दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें