रियो ओलंपिक के लिए अपना नाम कटता देख 2 बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने ट्विट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दखल देने की गुहार लगाई है।
बीजिंग और लंदन ओलंपिक में देश को दो पदक दिलाने वाले पहलवान सुशील कुमार का रियो ओलंपिक में तीसरे पदक का सपना पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है। भारतीय कुश्ती संघ ने भी संकेत दिए हैं कि सुशील का ट्रायल कराकर वह नरसिंह यादव के साथ अन्याय नहीं होने देना चाहता है।
राजनीतिक स्तर पर भी दबाव डलवाने की कोशिश की जा रही है। सुशील कुमार ने ट्विट करते हुए इस मामले में प्रधानमत्री मोदी और खेल मंत्रालय से दखल देने की गुहार लगाई है कि उनके और नरसिंह यादव के बीच ट्रायल कराया जाए। ट्रायल में जो जीते उसे ही रियो ओलंपिक में देश की दावेदारी का मौका दिया जाए।
इस बीच मामले पर राजनीतिक रंग चढने के बाद भारतीय कुश्ती संघ ने मंगलवार को इस मुद्दे पर बैठक बुलाई है जिसमें अंतिम फैसला लेने के लिए इस मामले को चयन समिति के पास भेजा जा सकता है। साथ ही सूत्र बताते हैं कि सुशील खेमे की ओर से इस संबंध में देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात कर ट्रायल करवाने की अपील की गई है।
फिर से ट्रॉयल करने को लेकर सुशील ने किए 3 ट्विट्स।
कहाँ गयी थी परंपरा जब 1996 में काका पवार और पप्पू यादव के बीच ट्रायल हुआ था @FederationWrest @narendramodi @sarbanandsonwal #justice4sushil
— Sushil Kumar (@WrestlerSushil) 13 मई 2016
Forget abt my 2 Olympics medals, world champion belt & many other medals for India, all I am asking is a fair trial and let the best man go
— Sushil Kumar (@WrestlerSushil) 13 मई 2016
मैं सिर्फ इतना चाहता हूँ की सबसे अच्छा खिलाड़ी देश के लिए खेलने जाये #justice4sushil pic.twitter.com/8n9Igncb4N
— Sushil Kumar (@WrestlerSushil) 12 मई 2016