फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा नरसिंह के साथ हूँ

Tue, 26 Jul 2016 06:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सुशील और नरसिंह - फोटो : getty
विज्ञापन
नरसिंह डोपिंग स्कैंडल सामने आने के बाद दो बार के ओलंपिक विजेता सुशील कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस पूरे मामले को भारतीय कुश्ती के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि वो अपनी साथी पहलवानों का समर्थन जरूर करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले सुशील ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी दावेदारी पेश की थी। सुशील की मांग थी कि उनके और नरसिंह के बीच मैच करवा कर यह तय किया जाना चाहिए कि उस भार वर्ग में कौन जाएगा। हालांकि कोर्ट और भारतीय कुश्ती महासंघ ने यह कहते हुए सुशील की दलीली खारिज कर दी कि नरसिंह पहले ही क्वालिफाई कर चुके हैं।

साथियों का समर्थन करता रहूँगा

सुशील कुमार - फोटो : getty
मगर अब नरसिंह का डोप टेस्ट में फेल होना भारत के लिए खतरे की घंटी है। यदि नरसिंह दोषी पाए गए तो उन्हें ओलंपिक में अनपी दावेदारी से हाथ धोना पड़ेगा। इतना ही नहीं, उनपर चार सालों के लिए प्रतिबंध भी लगाया जाएगा।

हालांकि इस पूरे मामले पर सुशील ने ट्वीट करके कहा का यह घटना देश में कुश्ती के लिए दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस मामले पर अपनी राय रखते हुए कहा कि हो सकता है कि नरसिंह को फंसाया जा रहा हो, मगर वो अपने साथी पहलवानों का समर्थन करते रहेंगे। नरसिंह के बाहर होने पर भी सुशील अब ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, क्योंकि खिलाड़ियों के नाम बदलने की आखरी तारीख पहले ही निकल चुकी है।
विज्ञापन

देश के लिए तीसरा पदक जीतने की थी चाहत

सुशील कुमार - फोटो : getty
सुशील ने 20 सेकंड का वीडियो ट्वीट कर यह बात कही। इसके अलावा सुशील ने कहा कि वो देश के लिए तीसरा मेडल जीतना चाहते थे। मगर पिछले एक महीने से वो ओलंपिक तैयारियों से दूर हैं। सुशील को उम्मीद है कि उनके साथी पहलवान देश के लिए ओलंपिक मेडल लाएंगे। सुशील कुमार 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था। देखिए सुशील का ट्वीट -
  very unfortunate 2 see the Wrestling go through this. I hv given my life to ot
& wl always support fellow wrestlers pic.twitter.com/CUsbIGf8Gb — Sushil Kumar (@WrestlerSushil) 25 July 2016


उधर नरसिंह एनाबॉलिक स्टेरॉयड का सेवन करने के दोषी पाए गए हैं। उन्होंने कहा है कि किसी ने साजिश के तहत यह उनके खाने में मिलाया था। नरसिंह ने इसकी शिकायत पहले ही कर दी थी। नरसिंह यादव ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत करर 74 किलोग्राम भार वर्ग के लिए क्वालिफाई कर लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें