फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील, साक्षी की वापसी की राह खोलेगा दोबारा ट्रायल, अगले वर्ष ओलंपिक क्वालिफायर कराने के संकेत

Mon, 06 Apr 2020 08:01 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sushil Kumar,sakshi malik
विज्ञापन

कुश्ती में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और साक्षी मलिक के लिए टोक्यो ओलंपिक में खेलने के एक बार फिर बड़े अवसर खुलने जा रहे हैं। कुश्ती की सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग (यूडब्लूडब्लू) ने टोक्यो ओलंपिक के क्वालिफायर अगले वर्ष कराने की तैयारी कर ली है। हालांकि भारतीय कुश्ती संघ को अब तक यूडब्लूडब्लू से इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन कुश्ती संघ का मानना है कि पूरे एक साल तक ओलंपिक क्वालिफायर बढने की स्थिति में उनके पास टीम चयन के लिए दोबारा ट्रायल कराने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा। कुश्ती संघ का कहना है कि एक साल क्या इससे कुछ कम अवधि के लिए भी दोबारा ट्रायल कराने होंगे।

विज्ञापन


लंबे समय तक नहीं बरकरार रखी जा सकती टीम
यूडब्लूडब्लू अध्यक्ष नेनाद लालोविच की अगुवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शनिवार को ब्यूरो सदस्यों  की बैठक हुई। विदेशी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बैठक में ओलंपिक क्वालिफायर जिन देशों को दिए गए थे वहीं उन्हीं तारीखों में अगले वर्ष कराए जाएंगे। कुश्ती संघ के एक अधिकारी के मुताबिक कुश्ती में इतने लंबे समय तक के लिए टीम बरकरार रखना है मुश्किल है।  ओलंपिक क्वालिफायर लंबा खिचने की स्थिति में दोबारा ट्रायल के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा। कुश्ती में दो एशियाई और विश्व ओलंपिक क्वालिफायर होने हैं।

जितेंदर और सोनम ने बना रखी है टीम में जगह
सुशील कुमार के भार वर्ग 74 और साक्षी मलिक के 62 किलो भार में जितेंदर और सोनम ने टीम में जगह बना रखी है। जितेंदर और सोनम के ओलंपिक क्वालिफायर में कोटा हासिल करने पर सुशील, साक्षी की टोक्यो के लिए उम्मीदें खत्म हो जातीं, लेकिन अब इन दोनों के  साथ नर सिंह यादव के फिर ट्रायल में खेलने के  अवसर बन पड़े हैं। पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग में रवि कुमार (57) बजरंग (65) और दीपक पूनिया (86) के अलावा महिलाओं में विनेश (53 किलो) में ओलंपिक टिकट हासिल कर रखा है। कुश्ती में पुरुष फ्रीस्टाइल में तीन महिलाओं में पांच और ग्रीको रोमन में छह ओलंपिक कोटा पर भारतीय पहलवानों को दांव लगाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें