कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने अपना पहला बाउट जीत लिया है। सुशील कुमार ने 74 किलोग्राम की कैटेगरी में कनाडाई पहलवान जेवोन बालफोर को धूल चटाई। सुशील ने यह मुकाबला टेक्निकल सुपीरियॉरिटी के आधार पर जीता है।
इस मुकाबले में सुशील ने पहले राउंडर में 4 और दूसरे राउंड 7 प्वॉइंट्स अर्जित किए। 11 प्वॉइंट्स जुटाने वाले सुशील के प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी उनके खिलाफ एक भी प्वॉइंट्स हासिल नहीं कर पाया। वहीं भारती महिला पहलवान
बबीता कुमारी ने भी पहले बाउट में बाजी मार ली है।
बबीता ने 53 किलोग्राम की कैटेगरी में नाईजीरिया की बोस सैमुअल को हरकार अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया। तीन मिनट तक चले इस मुकाबले में बबीता ने कुल दो प्वाॉइंट हासिल किए, जबकि विपक्षी खिलाड़ी उनके खिलाफ पहले राउंड में सिर्फ एक ही प्वॉइंट जुटा पाई।
वहीं तीसरे मुकाबले में भारत के राहुल अवारे ने इंग्लैंड के जॉर्ज रैम को हराकर अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया। मैच में 11 प्वॉइंट्स लेने वाले राहुल के प्रतिद्वंद्वी उनके खिलाफ एक भी प्वॉइंट हासिल नहीं कर पाए। राहुल ने भी यह मुकाबला टेक्निकल सुपीरियॉरिटी के आधार पर जीता।