तिरुवनंतपुरम में खेले गए 61वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में आर्मी मार्क्समेन सुशील घालेय ने ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग को पुरुष 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट में हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। घालेय ने 249.6 के नये फाइनल नेशनल रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि नारंग ने 246.6 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया। वहीं, रियो ओलंपियन चैन सिंह ने 225.4 अंक के साथ कांस्य पदक जीते।
गौरतलब है कि घालेय ने चैन सिंह और सुरेंद्र सिंह राठौड़ के साथ मिलकर 1866.9 अंक से टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी जीता। उत्तर प्रदेश की टीम 1849.8 अंक के साथ दूसरे जबकि वायुसेना 1845.6 की टीम तीसरे स्थान पर रही। पंजाब के नीरज कुमार ने जूनियर पुरुष प्रोन स्पर्धा का खिताब 245.4 के नये फाइनल राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ जीता।
पढ़ेंः- रिंग में मुहम्मद अली से भिड़ने वाले भारतीय बॉक्सर को बीमार देखकर पिघला शाहरुख का दिल, दिए 5 लाख
बता दें कि इससे पहले घालेय ने क्वालीफाइंग में 624.6 अंक के साथ तीसरे स्थार पर रहे आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाई। उत्तर प्रदेश के युवा अखिल 625.2 अंक के साथ क्वालीफाइंग में शीर्ष पर रहे। एयर इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे नारंग ने 619.7 अंक के साथ क्वालीफाइंग में छठा स्थान हासिल किया था।