फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्बेकिस्तान ओपन चैंपियनशिप: तैराक श्रीहरि ने जीता स्वर्ण पर ओलंपिक कट से चूके  

Fri, 16 Apr 2021 03:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

भारत के शीर्ष तैराक श्रीहरि नटराजन ने उज्बेकिस्तान ओपन चैंपियनशिप में 100 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक हासिल किया लेकिन वह ओलंपिक ए क्वालिफिकेशन मार्क हासिल करने से चूक गए। बीस साल के श्रीहरि ने 54.07 का अपना समय निकाला और सबसे आगे, लेकिन ओलंपिक ए का मानक 53.85 हासिल नहीं कर सके और महज 0.22 सेकंड से मिस कर गए।

विज्ञापन




भारतीय तैराक 2019 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप में बी मानक हासिल कर चुके हैं। बी मानक का मतलब है कि अगर कोटा स्थान नहीं भरे जाते हैं तो तैराक को निमंत्रण मिल सकता है।  महिला वर्ग में मन्ना पटेल ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक में 1:04.47 के साथ स्वर्ण जीता। साजन प्रकाश 400 मीटर फ्री स्टाइल में विजेता बने जो उनका टूर्नामेंट में तीसरा स्वर्ण पदक रहा। चंडीगढ़ की चाहत अरोड़ा ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण जीता।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें