फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में शामिल क्रिस गेल की रिपोर्ट निगेटिव, आठ बार के ओलंपिक चैंपियन उसेन बोल्ट कोरोना संक्रमित

Tue, 25 Aug 2020 10:08 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलने वाले खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल की रिपोर्ट निगेटिव आना पूरे IPL के लिए राहत भरी खबर है। गेल फर्राटा धावक उसेन बोल्ट की उस पार्टी में शामिल हुए थे, जहां कोरोना गाइड लाइंस की जमकर धज्जियां उड़ाई गई थी।
विज्ञापन
उसेन बोल्ट और क्रिस गोल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ बार के ओलंपिक चैंपियन पूर्व फर्राटा धावक उसेन बोल्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते हफ्ते अपने 34वें जन्मदिन पर बगैर मास्क के जमकर पार्टी करने वाले बोल्ट ने खुद को घर पर क्वारंटीन कर रखा है। जमैका के स्वास्थ्य मंत्री ने इस खबर की पुष्टि की, इससे पहले उसेन ने सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो भा डाला थी, जिसमें उन्होंने खुद के पॉजिटिव होने का शक जताया था और एहतियातन खुद को आइसोलेट कर लिया था।

विज्ञापन

 


क्रिस गेल कोरोना निगेटिव




21 अगस्त को अपने जन्मदिन के जश्न में उन्होंने सामाजिक दूरी के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया था। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे फर्राटा किंग से ही जोड़कर देखा जा रहा, इसमें न तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया है और न ही किसी ने मास्क पहना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पार्टी में क्रिकेटर क्रिस गेल, फुटबॉलर रहीम स्टर्लिंग जैसे दिग्गज भी शामिल हुए थे। अब खुद 'यूनिवर्स बॉस' ने अपने निगेटिव होने की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस साल मई में बच्ची के पिता बने बोल्ट ने 2017 में संन्यास ले लिया था। एथलेटिक्स को अलविदा कहने से पहले इस कैरेबियाई धावक ने लगातार तीन ओलंपिक (2008, 2012, 2016) में 100मी, 200मी. का गोल्ड अपने नाम किया, जो विश्व रिकॉर्ड है। अब सोशल मीडिया पर बोल्ट के प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं तो कुछ उन्हें लापरवाही बरतने के लिए कोस भी रहे हैं।
 
 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें