फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Erzurum Sprint International Cup: धनलक्ष्मी ने किया कमाल, हिमा दास को 100 के साथ-साथ 200 मीटर दौड़ में भी हराया

Sat, 04 Jun 2022 11:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धनलक्ष्मी सेकर तमिलनाडु की रहने वाली हैं। 5 जून 1998 को उनका जन्म हुआ। धनलक्ष्मी ने बचपन में ही अपने पिता को खो दिया था। मां ने घर की पूरी जिम्मेदारी उठाई। धनलक्ष्मी की दो और बहनें हैं। धनलक्ष्मी तीनों बहनों में सबसे बड़ी हैं।
विज्ञापन
हिमा दास और धनलक्ष्मी सेकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय धाविका धनलक्ष्मी सेकर ने तुर्की में एर्ज़ुरम स्प्रिंट इंटरनेशनल कप में भारत की स्टार धाविका हिमा दास को 100 मीटर दौड़ में हरा दिया। धनलक्ष्मी ने पहला स्थान हासिल करने के लिए 11.26 सेकंड का समय लिया। व्यक्तिगत स्तर पर यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हिमा दास ने 11.59 सेकंड लिए। वो दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


धनलक्ष्मी का प्रयास भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए निर्धारित मानक से बेहतर था। 200 मीटर में भी धनलक्ष्मी ने 23.26 सेकंड के समय के साथ जीत हासिल की। हिमा ने 23.51 सेकंड के समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

भारतीय टीम तुर्की में ट्रेनिंग के साथ-साथ प्रतियोगिता के लिए भी गई थी। टीम अब चेन्नई में राष्ट्रीय अंतर-राज्य चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए स्वदेश लौटेगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन 10 से 14 जून तक होगा।
विज्ञापन


धनलक्ष्मी सेकर तमिलनाडु की रहने वाली हैं। 5 जून 1998 को उनका जन्म हुआ। धनलक्ष्मी ने बचपन में ही अपने पिता को खो दिया था। मां ने घर की पूरी जिम्मेदारी उठाई। धनलक्ष्मी की दो और बहनें हैं। धनलक्ष्मी तीनों बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनका घर चलाने के लिए खेल को चुना। वो इसके सहारे सरकारी नौकरी लेना चाहती थीं। खो-खो में फेल होने के बाद 2017 में धनलक्ष्मी धाविका बनीं। उन्होंने 2020 ओलंपिक में भाग लिया था।

धनलक्ष्मी 2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में मिश्रित 4×400 मीटर स्पर्धा में भाग लेने के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब हुई थीं, लेकिन उन्हें 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में जगह नहीं मिली थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें