फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Update: नाडा की डोपिंग निरोधक वर्कशॉप में इंटरपोल के प्रतिनिधि; सिनर-अल्कारेज इटैलियन ओपन के फाइनल में

Sat, 17 May 2025 02:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर ने शुक्रवार को रोम में टॉमी पॉल के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में उनकी भिड़ंत कार्लोस अल्कारेज से होगी।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोपिंग निरोधक वर्कशॉप में सीबीआई और इंटरपोल के अधिकारियों का होना हर किसी को चौंका सकता है, लेकिन विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) डोपिंग के खतरे की जड़ यानी प्रतिबंधित पदार्थों के उत्पादकों और प्रदाताओं तक पहुंचने के लिए अपना पूरा ध्यान खुफिया जानकारी जुटाने और उसकी गहराई तक पहुंचने में लगा रहा है। इस कवायद में भारत न पीछे रह जाए, इसके लिए राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) ने पांच दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया। इस वर्कशॉप में इंटरपोल के अधिकारियों के साथ विभिन्न एशियाई देशों की कानून प्रवर्तक एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


नाडा के महानिदेशक अनंत कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों की जांच और उन्हें जागरूक करना जरूरी है, लेकिन वाडा ने अब समस्या की जड़ तक पहुंचने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, 'इसका मुख्य लक्ष्य एशियाई क्षेत्रों के डोपिंग निरोधक अधिकारियों को एक साथ लाना है। वाडा ने ड्रग आपूर्ति करने वालों के बारे में जानकारी जुटाने पर फोकस किया है। टेस्ट और शिक्षा से एक हद तक डोपिंग पर नियंत्रण लाया जा सकता है लेकिन सभी के टेस्ट नहीं हो सकते।'

उन्होंने कहा, 'जब आप सीधे इन गतिविधियों की जड़ पर प्रहार करते हैं तो कामयाबी ज्यादा मिलती है।' वर्कशॉप में इंडोनेशिया, मालदीव, श्रीलंका, फिलीपीन और दक्षिण एशिया क्षेत्रीय डोपिंग निरोधक संगठन के अधिकारियों ने भाग लिया। समझा जाता है कि भारत की ओर से सीबीआई के अधिकारी इसमें मौजूद थे। भारत का डोपिंग रिकॉर्ड पिछले कई साल में अच्छा नहीं रहा है और डोप उल्लंघन करने वाले देशों की वाडा की सूची में भारत काफी ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटैलियन ओपन का फाइनल
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर ने शुक्रवार को रोम में टॉमी पॉल के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में उनकी भिड़ंत कार्लोस अल्कारेज से होगी। सिनर ने दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी टॉमी पॉल को सेमीफाइनल में 1-6, 6-0, 6-3 से हराया। वह 1976 में एड्रियानो पेनेटा के बाद रोम ट्रॉफी जीतने वाला इटली का पहला पुरुष खिलाड़ी बनने के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं।

इससे पहले अल्कारेज ने लोरेंजो मुसेटी के खिलाफ 6-3, 7-6 की आसान जीत के साथ खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अल्कारेज ने सिनर के खिलाफ अक्टूबर में चीन ओपन के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच हुआ पिछला मुकाबला टाईब्रेकर में जीता था। सिनर हालांकि अल्कारेज के खिलाफ उस हार के बाद से लगातार 26 मैच जीत चुके हैं। अल्कारेज ने सिनर के खिलाफ अब तक 10 में से छह मुकाबले जीते हैं जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें