पीएम मोदी ने नीरज की तारीफ की
सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, 'भारत खुश और गौरवान्वित है।' पीएम ने लिखा, 'शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा है।' नीरज ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर दूर भाला फेंका और आखिरकार 90 मीटर की सीमा को पार कर लिया। हालांकि, उन्हें दूसरे स्थान पर रहना पड़ा। जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने अंतिम प्रयास में 91 मीटर दूर भाला फेंका और पहला स्थान हासिल किया।