फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों के लिए जारी की वित्तीय सहायता, ‘दीनदयाल उपाध्याय कल्याण कोष’ के अंतर्गत दिए दो करोड़ 54 लाख

Thu, 03 Feb 2022 10:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खेल मंत्रालय की तरफ से 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष’ के तहत खिलाड़ियों और कोच के लिए वित्तीय सहायता जारी की है। मंत्रालय ने अप्रैल 2020 से जनवरी 2022 के बीच दो करोड़ 54 लाख रुपये (2,54,03,910) की अनुदान राशि जारी की।
विज्ञापन
Sports Ministry - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल मंत्रालय की तरफ से 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय कल्याण कोष’ के तहत खिलाड़ियों और कोच के लिए वित्तीय सहायता जारी की है। मंत्रालय ने अप्रैल 2020 से जनवरी 2022 के बीच दो करोड़ 54 लाख रुपये (2,54,03,910) की अनुदान राशि जारी की। इस योजना के तहत उन खिलाड़ियों को उचित वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जिनकी वित्तीय हालत खराब है, चिकित्सा उपचार, खेल उपकरण खरीदने, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व आदि के लिए भी अनुदान दिया जाता है।

विज्ञापन


राज्य सभा में गुरुवार को लिखित जवाब में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 78 खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों और कोच को वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इसमें ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो कोविड-19 महामारी के कारण वित्तीय परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इस कोष के तहत आवेदन करने पर पात्र खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें