फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्रालय ने मानी विनेश की मांग, उन्हें और टीम को हंगरी में 40 दिन अभ्यास की दी मंजूरी

Fri, 25 Dec 2020 03:12 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विनेश फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट की मांग मानते हुए उन्हें हंगरी में 40 दिन के अभ्यास की मंजूरी दी है। खेल मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को विनेश के निजी कोच वोलेर एकोस, अभ्यास की जोड़ीदार प्रियंका फोगाट, फिजियो रमन एन के साथ हंगरी में होने वाले अभ्यास शिविर में भाग लेने की  अनुमति दे दी। शिविर को टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत मंजूरी मिली है।

विज्ञापन


इसकी कुल लागत 15 लाख 51 हजार रुपये आएगी। इसमें हवाई किराया, स्थानीय आवागमन, रहने और खाने के खर्च शामिल हैं। शिविर 28 दिसंबर से 24 जनवरी तक बुडापेस्ट के वासास स्पोटर्स क्लब में और फिर इसके बाद 24 जनवरी से पांच फरवरी तक पोलैंड में लगेगा। 

टोक्यो ओलंपिक में भारत की पदक की उम्मीद विनेश के लिए इस शिविर की योजना कोच एकोस ने बनाई है। इसके जरिए वह अपने भारवर्ग में यूरोप के पहलवानों के साथ अभ्यास कर सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विनेश ने कहा, ‘मुझे अपना स्तर पता होना चाहिए। अच्छे पहलवानों के साथ अभ्यास करके मुझे अपनी कमजोरियों का पता चलेगा।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें