फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्री ने साई के प्रशिक्षकों, सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के आहार बजट में बढ़ोतरी की घोषणा की

Sun, 30 Jun 2019 06:34 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किरेन रिजीजू - फोटो : social media
विज्ञापन

खेल मंत्री किरन रिजिजू ने शनिवार को साई के प्रशिक्षकों, सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के आहार बजट में बढ़ोतरी करने की घोषणा की। इससे पहले साई प्रशिक्षकों, जूनियर और सीनियर खिलाड़ियों के लिए आहार बजट क्रमश: 250 रुपये, 480 रुपए और 690 रुपए था, लेकिन रिजिजू ने यह राशि समान करने का फैसला किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा,‘पटियाला में (राष्ट्रीय खेल संस्थान) मेस में भोजन करते समय मैंने पाया कि सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों और साई प्रशिक्षकों का अलग-अलग आहार और प्रत्येक वर्ग के भोजन का बजट भिन्न है। किसी भी खिलाड़ी की सफलता में भोजन की भूमिका अहम होती है कोई भी बच्चा अपर्याप्त आहार से विश्व चैंपियन नहीं बन सकता। एक खिलाड़ी का आहार इससे तय नहीं होना चाहिए कि वह किस स्तर पर खेल रहा है। इसलिए मैंने फैसला किया कि साई केंद्रों में अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों के आहार बजट में किसी तरह की भिन्नता नहीं होगी।’ 
 

खेल मामलों में हस्तक्षेप नहीं पर मदद करेंगे:
रिजिजू ने स्पष्ट किया कि सरकार खेल मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकती लेकिन उन्होंने वादा किया कि 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के कार्यक्रम में निशानेबाजी को शामिल कराने के लिए राजनीतिक कदम उठाने का प्रयास करेंगे। पटियाला के एनआईएस का दौरा करने वाले मंत्री ने कहा कि वह भारतीय ओलंपिक संघ की इन खेलों से हटने की धमकी से वाकिफ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें