फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्री रिजिजू ने अमित पंघाल और मनीष कौशिक को नकद राशि से सम्मानित किया

Tue, 24 Sep 2019 07:55 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
खेल मंत्री के साथ मुक्केबाज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

खेल मंत्री किरण रिजिजू ने रूस के एकातेरिनबर्ग में विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले अमित पंघाल और मनीष कौशिक को सोमवार को नकद राशि देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन


रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाले पंघाल (52 किग्रा) को 14 लाख रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया जबकि 63 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाले कौशिक को आठ लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। 

दूसरी वरीयता प्राप्त 24 साल के पंघाल इस टूर्नामेंट में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है। उन्होंने इससे पहले 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों जबकि 2019 में एशियाई चैम्पियन में स्वर्ण जीते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रिजिजू ने कहा, 'विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से मैं काफी खुश हूं। मुझे लगता है मुक्केबाजी में भारत का भविष्य उज्ज्वल है। वे मुक्केबाज भी बधाई के पात्र है जिन्होंने क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया।' 

उन्होंने कहा, 'अगले साल ओलंपिक होंगे और ये पदक दिखाते है कि भारत तोक्यो 2020 अच्छे प्रदर्शन के लिए तैयार है। मैं तोक्यो के लिए तैयारी कर रहे सभी खेलों के सभी खिलाड़ियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें