फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gymnastics World Cup: ब्रॉन्ज मेडलिस्ट अरुणा रेड्डी की खुली किस्मत, रेलवे ने किया जॉब ऑफर

Tue, 06 Mar 2018 01:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
B Aruna Reddy
विज्ञापन

पिछले दिनों मेलबर्न में हुए जिम्नास्टिक वर्ल्ड कप में देश को एकमात्र मेडल दिलवाने वाली हैदराबाद की बी अरुणा रेड्डी को साउथ-सेंट्रल रेलवे की तरफ से ग्रुप सी कैटेगरी में नौकरी के पेशकश की गई है। बता दें कि भारत की इस होनहार 22 वर्षीय एथलीट ने जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड कप में देश को एकमात्र ब्रॉन्ज मेडल दिलवाया था।

विज्ञापन


रेलवे में अरुणा रेड्डी की नौकरी की पुष्टि खुद सीएआर के जनरल मैनेजर विनोद कुमार यादव ने की। इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने जिमनास्टिक वर्ल्ड कप में ब्रॉन्ज जीतने वाली अरुणा रेड्डी को दो करोड़ रुपये ईनाम के रूप में देने की घोषणा की थी।

बता दें कि 24 फरवरी को अरुणा रेड्डी ने जिमनास्टिक्स वर्ल्ड कप 2018 में व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय जिमनास्ट बनकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने महिलाओं की वॉल्ट स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें