दक्षिण अफ्रीका की जूनियर स्क्वाश टीम के कोच और मैनेजर ग्राह्म प्रायर की शनिवार को चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 67 वर्षीय प्रायर अपनी स्क्वाश टीम के साथ यहा विषश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आए थे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह चेन्नई में स्थित इंडियन स्क्वाश एकेडमी के बाहर अपनी बस में बैठे थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और इस हादसे में उनकी मौत हो गई। इस घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन जब तक वह अस्पताल पहुंचे उनकी मौत हो चुकी थी। रोह्डेशिया में पले बढ़े प्रायर जिम्बाब्वे के लिए 1981 और 1983 में विश्व कप खेल चुके थे।
बताया जा रहा है कि वह रविवार को करीब 1.30 बजे अपने होटल से निकले थे। उनकी टीम को आईएसए में सिंगापुर के खिलाफ एक प्ले-ऑफ मैच खेलना था। बताया जा रहा है कि प्रायर को इससे पहले भी दिल का दौरा पड़ चुका था। प्रायर जोहनसबर्ग में वॉन्डर्स स्क्वाश क्लब के 2003 में कोच रहे थे।