रग्बी विश्व विजेता दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : ट्विटर
दक्षिण अफ्रीकी टीम तीसरी बार रग्बी विश्व विजेता बन चुकी है। शनिवार को खेले गए फाइनल में इंग्लैंड को 32-12 से मात देते हुए दक्षिण अफ्रीका ने खिताब अपने नाम किया। यह तीसरा मौका था, जब दक्षिण अफ्रीकी टीम विश्व कप के फाइनल में पहुंची और टूर्नामेंट जीता।
1995 में सबसे पहली बार विश्व कप जीतने वाली यह टीम पिछली बार इंग्लैंड को ही हराकर 2007 में चैम्पियन बनी थी। दक्षिण अफ्रीकी टीम रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीतने में कामयाब रही। इसी के साथ स्प्रिंगबोक के नाम से मशहूर इस टीम ने न्यूजीलैंड के तीन बार विश्व कप जीतने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।
दक्षिण अफ्रीका ने जहां सेमीफाइनल में वेल्स को हराया था तो पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराते हुए इंग्लैंड टीम लगातार तीसरी बार रग्बी विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन इस बार भी उनका विश्व विजेता बनने का सपना अधूरा ही रह गया।
इंग्लैंड ने क्वार्टरफाइनल में 1999 की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को 40-16 से हराया था। इसके बाद सेमीफाइनल में पिछली बार की चैम्पियन टीम न्यूजीलैंड को 19-7 से हरा दिया था। ऐसा लगा था कि इंग्लैंड की टीम 2003 के बाद पहली बार चैम्पियन बनने में कामयाब हो जाएगी, लेकिन फाइनल में अफ्रीकी टीम ने उसके जीत के क्रम को तोड़ दिया।