इन दोनों के बीच यह तीसरा मुकाबला होगा। इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबलों में सौरभ की जीत हुई है। सौरभ ने जियांग को इस साल हैदराबाद ओपन और कोरिया ओपन में हराया था। सौरभ ने कोगा को भी इसी साल स्लोवेनिया इंटरनेशनल टूनार्मेंट में हराया था।
बात दें कि दूसरे वरीय सौरभ ने स्थानीय खिलाड़ी टिएन मिन्ह एनगुएन को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। 43 मिनट तक चले इस मुकाबले में सौरभ ने सीधे सेटों में एनगुएन को 21-13, 21-18 से हराया था।