भारत के लिए रियो में पिछले 5 दिन में बेहद निराशाजनक रहे हैं। छठे दिन भारतीय बैडमिंटन दल भी अपने सफर की शुरुआत करेगा। महिला युगल मुकाबले में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा का मुकाबला जापान की ए ताकाहाशी और एम मात्सुतोमो की जोड़ी से होगा। वहीं मनु अत्री और सुमित रेड्डी भारतीय पुरुष युगल जोड़ी का मुकाबला इंडोनेशिया की एच सेतियावान और एम अहसन से होगा।
टेनिस के मिक्स्ड डबल्स के मुकाबले भी आज से शुरू हो रहे हैं। पुरुष और महिला युगल मुकाबलों में पहले दौर में मिली हार के बाद अब सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी पर लोगों की निगाहें हैं। दोनों ही मिक्स डबल्स में खेलते रहे हैं और दोनों को एक साथ खेलने का पुराना अनुभव भी है। पहले दौर में इस जोड़ी का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसुर और पीयर्स की जोड़ी से होगा।
बैडमिंटन (पुरुष) शाम 4:30 बजे से शुरू होगा
मनु अत्री और सुमित रेड्डी (युगल) 5:30 से
बैडमिंटन (महिला)
ज्वाला गट्टा, अश्विनी पोनप्पा (युगल) 4:30 से
पीवी सिंधू (एकल) का मुकाबला 6:40 से
साइना नेहवाल का मुकाबला 7:50 से
गोल्फ (पुरुष)
अनिर्बान लाहिड़ी, एसएसपी चौरसिया, शाम 4:00 बजे से।
हॉकी (पुरुष)
भारत बनाम हॉलैंड, शाम 6:30 बजे से।
हॉकी (महिला)
भारत बनाम अमेरिका, सुबह 4:00 बजे से (12 अगस्त)।
टेनिस (मिक्सड डबल्स)
सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना, रात 12 बजे (12 अगस्त)
तीरंदाजी (महिला एकल)
क्वार्टर फाइनल में बोंबायला देवी (5:56 बजे)।
मुक्केबाजी (56 किग्रा भार वर्ग)
शिव थापा (8 बजे)