फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 भारतीय मुक्केबाजों ने माकरन कप के फाइनल में की धमाकेदार एंट्री

Tue, 26 Feb 2019 01:22 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुक्केबाज
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाले मनीष कौशिक (60 किग्रा) और सतीश कुमार (+91 किग्रा) ने ईरान के चाबाहार में चल रहे माकरन कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यही नहीं कुल छह भारतीय मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह पक्की की है।

विज्ञापन


माकरन कप के फाइनल में पहुंचने वाले अन्य भारतीय मुक्केबाज हैं दीपक सिंह (49 किग्रा), पी ललित प्रसाद (52 किग्रा), संजीत (91 किग्रा) और मंजीत सिंह पांघल (75 किग्रा)। इन सभी मुक्केबाजों ने सोमवार की शाम हुई अपनी-अपनी सेमीफाइनल बाउट जीती।

राष्ट्रीय चैंपियन कौशिक ने एशकन रिजाई को 4-1 से मात दी। अब बुधवार को फाइनल में उनका मुकाबला डेनियल बक्श शाह से होगा। बता दें कि मंगलवार को टूर्नामेंट का आधिकारिक विश्राम दिन रखा गया है।
विज्ञापन


एशियाई खेल के पूर्व कांस्य पदकधारी सतीश ने ईमान रमजान को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से मात दी। अब फाइनल में उनका मुकाबला मोहम्मद मलियास से होगा। दीपक ने मालेक अम्मारी को 5-0 से हराया और फाइनल में उनकी टक्कर जाफर नासरी से होगी। 

प्रसाद ने फिलिपिनो मार्विन टोबामो को 5-0 से हराया। फाइनल में उनकी भिड़ंत ओमिद साफा अहमदी से होगी। संजीत ने पौर्य अमिरी को 5-0 से धोया, वह गोल्ड के लिए एहसान बहानी राउज से फाइट करेंगे। मंजीत ने सिना सफदारियान को मात देकर फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना अहमद गौसेन से होगा।
विज्ञापन


हालांकि, रोहित टोकस (64 किग्रा) और दुर्योधन सिंह नेगी (69 किग्रा) का सेमीफाइनल में सफर समाप्त हुआ। दोनों ने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीते।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें