फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड बॉक्सिंग चैंपियनशिप: निखत व दीपक सहित छह मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में पहुंच पक्के किए पदक

Wed, 24 Jul 2019 08:54 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
निखत जरीन - फोटो : social media
विज्ञापन

थाईलैंड में चल रहे बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी। पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन निखत जरीन (51 किग्रा) और एशियाई रजत पदकधारी दीपक सिंह (49 किग्रा) ने बैंकाक में चल रहे थाईलैंड अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के कर लिए।

विज्ञापन


निखत ने उज्बेकिस्तान की सितोरा शोगदारोवा को 5-0 से हराया। दीपक ने थाईलैंड के समाक साएहान को कुछ ही मिनट में घायल कर दिया, जिससे मुकाबले को पहले ही दौर में रोकना पड़ा। आशीष (69 किग्रा), मंजू रानी (48 किग्रा), ब्रिजेश यादव (81 किग्रा) और मोहम्मद हसमुद्दीन (56 किग्रा) ने भी अंतिम चार में पहुंच गए। आशीष ने जमैका के जोशुआ फ्रेजर को 5-0 से, हसमुद्दीन ने ली येचान को 5-0 से और ब्रिजेश ने थाईलैंड के जाक्का पोंग योमखोत को 4-1 से मात दी। एशियाई रजत पदकधारी मनीषा (57 किग्रा) को रूस की लुईडमिला वोरोंतसोवा से हार मिली। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें