फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलफ्रेड ब्रिटिश मास्टर्स: शुभंकर शर्मा संयुक्त 34वें स्थान पर, रिचर्ड ने जीती ट्रॉफी

Mon, 17 May 2021 07:49 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशॉ (ब्रिटेन)

सार

  • शुभंकर कट में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय थे। उन्होंने अंतिम दौर में पांच बर्डी बनाई लेकिन इस बीच दो बोगी भी की और आखिर में उनका चार दिन का स्कोर चार अंडर रहा
विज्ञापन
shubhankar sharma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने आखिरी दौर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया जिससे वह बेलफ्रेड ब्रिटिश मास्टर्स में संयुक्त 34वें स्थान पर रहे। रिचर्ड ब्लैंड ने ट्रॉफी हासिल की जो यूरोपीय टूर में उनका पहला खिताब है।

विज्ञापन


शुभंकर कट में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय थे। उन्होंने अंतिम दौर में पांच बर्डी बनाई लेकिन इस बीच दो बोगी भी की और आखिर में उनका चार दिन का स्कोर चार अंडर रहा। भारत के अजितेश संधू, एसएसपी चौरसिया और गगनजीत भुल्लर ने भी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था लेकिन ये तीनों कट में जगह नहीं बना पाए थे। इस बीच ब्लैंड ने कई प्रयासों के बाद पहली बार यूरोपीय टूर का खिताब जीता। उन्होंने प्लेआफ में इटली के युवा गोल्फर गुइडो मिगलियोजी को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें