तेलंगाना की रहने वाली 13 साल की ईशा सिंह ने गुरुवार को नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर कमाल कर दिया। ईशा ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 241.0 स्कोर के साथ गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। ईशा ने महिला, यूथ और जूनियर तीनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। ईशा ने मनि भाकर और हीना सिद्धू जैसी शूटरों को पछाड़ दिया।
वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स और यूथ ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट मनु भाकर 238.9 स्कोर के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया, जबकि ओएनजीसी को प्रतिनिधित्व करने वाली श्वेता सिंह को 217.2 स्कोर के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
जीत के बाद ईशा ने कहा, 'मैंने इतना नहीं सोचा था कि मैं किसके साथ शूटिंग कर रहा था। मैं अभी अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश की, जिससे की फाइनल में दबाव महसूस न हो।'