फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनीश भानवाला ने साधा गोल्डन निशाना, जूनियर विश्व कप में जीता गोल्ड मेडल

Wed, 17 Jul 2019 07:02 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Anish Bhanwala - फोटो : file photo
विज्ञापन

अनीश भानवाला ने बुधवार को 25 मीटर रैपिट फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ ही भारत ने जर्मनी के सुहल में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में अपना दबदबा बरकरार रखा।

विज्ञापन


भानवाला ने क्वालीफिकेशन में 584 अंक बनाए और फाइनल में वह 29 अंक बनाकर शीर्ष पर रहे। फाइनल में भारत के दो अन्य निशानेबाज भी पहुंचे थे। आदर्श सिंह 17 का स्कोर बनाकर चौथे स्थान पर रहे जबकि अग्नेया कौशिक ने नौ अंक लेकर छठा स्थान हासिल किया।

रूस के इगोर इस्माकोव ने 23 अंक के साथ रजत जबकि जर्मनी के फ्लोरियन पीटर ने 19 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। भारत टूर्नामेंट में अब तक आठ स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य पदक जीत चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें