फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानिश कनेरिया ने पाक पीएम इमरान खान को पत्र लिख लगाई मदद की गुहार

Fri, 27 Dec 2019 05:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दानिश कनेरिया
विज्ञापन

पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और देश के क्रिकेट प्रशासकों से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन अच्छा नहीं चल रहा है इसलिए उन्हें मदद की जरूरत है।

विज्ञापन


लेग स्पिनर रहे कनेरिया फिक्सिंग के कारण प्रतिबंध झेल रहे हैं। इंग्लिश क्लब एसेक्स की ओर से खेलने के दौरान उनपर स्पॉट-फिक्सिंग का आरोप साबित हुआ था। कनेरिया ने कहा है कि काफी वक्त से उन्होंने पाकिस्तान और दुनियाभर में कई लोगों से अपनी समस्या के हल के लिए संपर्क किया, लेकिन उनकी मदद के लिए कोई भी सामने नहीं आया। वहीं 'पाकिस्तान के कई अन्य क्रिकेटर्स के मामले सुलझाए गए।

कनेरिया ने कहा कि मैंने एक क्रिकेटर के नाते पाकिस्तान के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और मुझे इसका गर्व है। मुझे लगता है कि इस वक्त पाकिस्तान के लोग मेरी मदद करेंगे।  कनेरिया ने इस मुश्किल से बाहर निकालने के लिए कई महान खिलाड़ियों से मदद मांगी है। जिनमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी शामिल हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। अख्तर ने एक टीवी शो 'गेम ऑन है' में कहा कि दानिश हिंदू था, इसलिए उसके साथ नाइंसाफी हुई। अख्तर के इस खुलासे के बाद दानिश कनेरिया की ओर से भी बयान आया है।

दानिश कनेरिया - फोटो : सोशल मीडिया
शोएब अख्तर के खुलासे पर पाक क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने सामचार एजेंसी एएनआई को बताया, 'अख्तर ने सच कहा। मैं उन खिलाड़ियों का नाम बताऊंगा जो मुझसे बात करना पसंद नहीं करते थे क्योंकि मैं एक हिंदू था। उस पर बोलने की हिम्मत नहीं थी, लेकिन अब मैं खुलासा करूंगा।'
 

इससे पहले अख्तर ने कहा था, कुछ खिलाड़ियों को इस बात से नाराजगी थी कि वह (दानिश) हमारे साथ खाना क्यों खाता है? बता दें कि इस टीवी शो को डॉक्टर नुमान रियाज होस्ट कर रहे थे। इस शो में पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज अख्तर के साथ पूर्व कप्तान राशिद लतीफ और आसिम कमाल भी मौजूद थे।

शोएब अख्तर
इस शो के दौरान तमाम बातें हुई लकिन शोएब ने जो खुलासा किया वो वाकई चौंकाने वाला था। शोएब ने दानिश को लेकर खुलासा करते हुए बताया, 'यूसुफ के नाम 12 हजार रन दर्ज हैं। मगर हमने कभी उनका सम्मान नहीं किया। दो-तीन खिलाड़ियों से मेरी लड़ाई भी हुई। मैंने कहा कि अगर कोई हिंदू है भी तो भी वो खेलेगा। फिर उसी 'हिंदू' ने हमें टेस्ट सीरीज जिताई।'
 

शोएब अख्तर
शोएब ने आगे कहा, 'बात खुल जाएगी। मगर बताना चाहता हूं कि कुछ खिलाड़ियों ने मुझसे कहा कि दानिश कनेरिया हमारे साथ खाना क्यों खाता है? मैंने उन सभी से कहा कि मैं तुम्हें यहां से उठाकर बाहर फेंक दूंगा। तुम अपने घर के कप्तान होंगे। वो खिलाड़ी तुम्हें 6-6 विकेट लेकर दे रहा है।'

pakistan cricket team - फोटो : file photo
इस दौरान लतीफ ने कहा कि कुछ खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम को खराब कर देते हैं। उन्होंने कहा, 'यूसुफ योहाना को भी बहुत तंग किया गया। वो भी गॉड गिफ्टेड प्लेयर था।' बता दें कि योहाना मूल रूप से ईसाई थे। बाद में अचानक उन्होंने मुस्लिम धर्म अपना लिया था। 
विज्ञापन

शोएब अख्तर
वहीं, इस मामले में बीजेपी आईटी सेल के इनचार्ज अमित मालवीय ने पाक क्रिकेटर शोएब अख्तर का एक विडियो रीट्वीट किया है। उन्होंने निशाना साधते हुए लिखा, 'यदि पाकिस्तान में दानिश कनेरिया जैसे इंटरनैशनल खिलाड़ी को हिंदू होने की वजह से बुरे बर्ताव का सामना करना पड़ता हो, सोचिए कि अन्य गैर-मुस्लिमों के खिलाफ कैसा बर्ताव होता होगा। यदि सीएए से ऐसे लोगों को भारत में नागरिकता मिलती है तो मुस्लिम, कांग्रेस और कम्युनिस्ट इसका विरोध क्यों कर रहे हैं।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें