फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन पंच से एक कदम दूर शिवा और सचिन, राष्ट्रीय पुरुष मुक्केबाजी के फाइनल में पहुंचे

Thu, 10 Oct 2019 11:33 AM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिव थापा - फोटो : File
विज्ञापन

बद्दी (हिमाचल प्रदेश), नौ अक्टूबर (भाषा) शिवा थापा (63 किग्रा) और सचिन सिवाच (57 किग्रा) ने चतुर्थ एलीट पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में बुधवार को फाइनल में जगह पक्की की। इंडिया ओपन के रजत पदक विजेता रेलवे के सचिन ने पंजाब के सागर चंद को 5-0 से हराया जबकि असम के शिवा ने पिछले साल के रजत पदक विजेता अभिषेक यादव की चुनौती को खत्म किया। फाइनल में शिवा का सामना सेना के आकाश से होगा। आकाश ने दूसरे सेमीफाइनल में अंकुश दाहिया को करीबी मुकाबले में 3-2 से मात दी।

विज्ञापन

 

दिन के अन्य सेमीफाइनल मुकाबलों में राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मोहम्मद हस्समुद्दीन ने बैंटमवेट वर्ग में राजस्थान के रोशन सैन को 5-0 से हराया। रेलवे के रोहित टोकस (75 किग्रा) को ऑल इंडिया पुलिस के रोहित चुनौती नहीं दे सके। टोकस ने यह मुकाबला 5-0 से जीता। फाइनल में उनका सामना हरियाणा के अंकित खटाना से होगा। अंकित ने चंडीगढ़ के पंकज चौहान को 5-0 से हराया।


रेलवे के नमन तंवर (91 किग्रा) का शानदार प्रदर्शन जारी है जिन्होंने उत्तराखंड के कपिल पोखरियाल को 5-0 से शिकस्त दी। फाइनल में उनका सामना सुमित सांगवान से होगा। इंडिया ओपन के फाइनल में भी इन दोनों खिलाड़ियों का सामना हुआ था जिसे तंवर ने जीता था।सेना के मुक्केबाज पी एल प्रसाद (52 किग्रा) ने पंजाब के स्पर्श कुमार के खिलाफ 5-0 की आसान जीत दर्ज की। गुजरात के जयेश देसाई (69 किग्रा) ने अखिल भारतीय पुलिस के प्रमोद कुमार को नजदीकी मुकाबले में 3-2 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें