सीनियर वूमेन्स टी-20 टूर्नामेंट के लिए उत्तराखंड महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। घोषित टीम में 15 खिलाड़ियों व तीन स्टैंड बाय खिलाड़ियों को शामिल किया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि इस टीम को शुरुआती तीन मैचों के लिए चुना गया है। इसके बाद शेष मैचों के लिए प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को दोबारा चयन किया जाएगा।