फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविंदर ने जीता स्वर्ण, चार भारतीय मुक्केबाजों को रजत से करना पड़ा संतोष

Sun, 10 Mar 2019 02:25 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिव थापा - फोटो : File
विज्ञापन

कविंदर सिंह बिष्ट (56) ने हमवतन मोहम्मद हुसामुद्दीन (56) को मात देकर स्वर्ण पदक जीता। फ्लाईवेट वर्ग में विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले बिष्ट का यह बैंथमवेट मे आने के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय पीला तमगा है। 

विज्ञापन


वहीं शिव थापा (60 किग्रा) सहित चार भारतीय मुक्केबाज को फिनलैंड के हेलसिंकी में चल रहे 38वें जीबी मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 

तीन बार के एशियाई पदक विजेता थापा को स्थानीय खिलाड़ी अर्सलान खातेव से 1-4 से, दिनेश डागर (69 किग्रा) को इंग्लैंड के पैट मैकोरमैक  से और युवा गोविंद साहनी (49 किग्रा) को थाईलैंड के थितिसान पनमोद से 2-3 से हार मिली। 
विज्ञापन


सुमित सांगवान (91 किग्रा) को इंग्लैंड के शेवोन क्लार्क हाथों 0-5 से, नवीन कुमार (91 किग्रा से अधिक) को ऑस्ट्रेलिया के जस्टिस हुनी से 1-4 से और पूर्व युवा विश्व चैंपियन सचिन सिवाच (52 किग्रा) को किर्गिस्तान के अजत उसेनालीव के हाथों 1-4 से हारकर कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें