फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरत के मन में जकार्ता के पदक से जगीं ओलंपिक की उम्मीदें

Thu, 29 Apr 2021 08:20 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • मनिका के साथ एशियाई खेलों में जीते पदक ने दिलाया विश्वास ओलंपिक में भी कर सकते हैं कमाल
विज्ञापन
मनिका बत्रा और शरत अचंत कमल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शरत कमल ने 17 साल पहले 2004 में अपना पहला ओलंपिक खेला था। उसके बाद वह बीजिंग 2008 और रियो 2016 ओलंपिक का भी हिस्सा रहे, लेकिन सही मायनों में इन मौकों पर वह कभी पदक के दावेदार नहीं रहे और न ही उनके मन ने कहा कि वह ओलंपिक पदक जीतने जा रहे हैं, लेकिन जुलाई माह में टोक्यो पहुंचने पर 39 साल के होने जा रहे शरत के मन में इस बार ओलंपिक पदक की घंटी बजी है।

विज्ञापन


शरत खुलासा करते हैं कि 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में जब उन्होंने मनिका बत्रा के साथ मिश्रित युगल का कांस्य जीता तब उन्हें विश्वास हुआ कि अब ओलंपिक में पदक आ सकता है। 

जब एशिया में जीत सकते हैं तो ओलंपिक में क्यों नहीं
साई की ओर से कराई गई बातचीत में शरत खुलासा करते हैं कि उस वक्त उन्हें लगा कि जब एशियाई स्तर पर पदक आ सकता है तो अब ओलंपिक दूर नहीं है। दोहा में जब मनिका के साथ ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया और विश्व नंबर पांच कोरियाई जोड़ी को हराया तो यह विश्वास और मजबूत हो गया। देखा जाए तो शरत औ्र मनिका से ओलंपिक पदक महज तीन दौर ही दूर है।
विज्ञापन


एक दूसरे की हौसलाअफजाई हमारी ताकत
शरत के मुताबिक उन्होंने मनिका के साथ मिश्रित युगल की तैयारियां शुरू कर दी है। मनिका पिछले दो सप्ताह उनके साथ चेन्नई में थीं। जहां उन्होंने समन्वय और फुटवर्क पर काम किया है। शरत कहते हैं कि विरोधियों के लिए उनका सामना करना आसान नहीं है।

इसका कारण यह है कि मनिका कभी भी मुकाबले को धीमा कर सकती है और वह कभी इसमें तेजी ला सकते हैं। एक दूसरे के मजबूत पक्षों पर हौसलाअफजाई ही उनकी जोड़ी के अच्छे प्रदर्शन का राज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें