फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार तीरंदाज लिंबाराम और उनकी पत्नी कोरोना की चपेट में

Thu, 29 Apr 2021 08:16 AM IST
Amit Mandal अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
लिंबा राम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिमाग में टेपवर्म (न्यूरोसिस्टसरकोसिस) होने और दिमाग से जुड़ी अन्य बीमारियों का इलाज करा रहे दिग्गज तीरंदाज लिंबाराम कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्हें यहीं के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उनकी पत्नी जेनी भी संक्रमण की चपेट में हैं। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनका ऑक्सीजन स्तर फिलहाल नियंत्रण में बताया जा रहा है। लिंबा राम लंबे समय से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के हॉस्टल में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि हॉस्टल के करीब पांच से छह कर्मियों को कोरोना होने के बाद लिंबा भी संक्रमण की चपेट में आ गए। चार दिन पहले ही यहां से ओलंपिक क्वालिफाई करने वाली मुक्केबाज पूजा और लवलीना अपने घरों को गई हैं। साई की काफी कोशिशों के बावजूद कुछ दिन तक अस्पताल की व्यवस्था नहीं हुई, लेकिन मंगलवार की शाम उन्हें अस्पताल में दाखिल करा दिया गया। उनकी पत्नी को हॉस्टल में ही एकांतवास में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें