फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अनोखे अंदाज में वापसी की तैयारी कर रही हैं शारापोवा

Fri, 03 Feb 2017 12:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
डोपिंग के डंक में फंसी रूसी टेनिस सुंदरी मारिया शारापोवा अनोखे अंदाज में टेनिस कोर्ट पर वापसी की तैयारी कर रही हैं। शारापोवा पर डोपिंग के मामले में दोषी पाये जाने पर लगाया गया 15 माह का प्रतिबंध अब समाप्त होने वाला है। रूसी एथलीट ने बताया कि इस प्रतिबंध के दौरान उन्होंने क्या - क्या किया।
विज्ञापन

एथलीट शारापोवा ने इस बैन के दौरान हार्वर्ड में पढ़ाई की

शारापोवा पर लगा बैन मौजूदा वर्ष के अप्रैल माह में खत्म हो रहा है। शारापोवा से एक चैरिटी शो में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात का मलाल नहीं रहा बल्कि उन्होंने इस समय का पूरीतरह से इस्तेमाल किया है और इससे सबक लिया है। एथलीट शारापोवा ने इस बैन के दौरान हार्वर्ड में पढ़ाई की और किताब लिखी। 

खुद को फिट रखने के लिए बॉसिंग की

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी शारापोवा ने कहा कि उन्होंने समय का बखूबी इस्तेमाल किया है। बैन के दौरान सबसे मजेदार बात यह है कि उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए बॉसिंग की। बॉसिंग सीखने के दौरान उन्हें बॉसिंग किट में लोगों के काल्पनिक चेहरों पर  पंच मारने में काफी मजा आया। 
 

डोपिंग की रिपोर्ट में दोषी पाई गयी थी

गौरतलब है कि मारिया शारापोवा डोपिंग में दोषी पाई गयी थी। इस मामले में रूसी एथलीट पर शुरूआत में 2 साल का बैन लगाया गया था। हालांकि  बाद में जिसे घटाकर 15 माह कर दिया गया था।

बैन के दौरान क्रोएशिया में छुट्टियां मनाई

 शारापोवा ने कहा कि इस लंबे अंतराल में उन्होंने एक किताब लिखी जो साल के अंत तक प्रकाशित हो जायेगी। इस किताब को अंग्रेजी तथा रूसी दोनों भाषाओं में प्रकाशित होंगी।

हार्वर्ड बिजेनस स्कूल से बिजनेस की पढ़ाई की

शारापोवा ने किताब लिखने के अलावा हार्वर्ड बिजेनस स्कूल से बिजनेस की पढ़ाई भी की जिसका फायदा उन्हें अपने बिजनेस को फैलाने में मिला।  इसके अलावा उन्होंने बैन के दौरान क्रोएशिया में छुट्टियां मनाई और लंदन की सैर की।
विज्ञापन

शारापोवा पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता रही हैं

शारापोवा पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता रही हैं। प्रशंसक उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें