फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैन के बाद शाकिब-अल-हसन ने उठाया बड़ा कदम, एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति से दिया इस्तीफा

Wed, 30 Oct 2019 01:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाकिब अल हसन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

इंटरनेशनल क्रिकेट से बैन के बाद बांग्लादेशी कप्तान शाकिब-अल-हसन ने बड़ा फैसला लिया है। दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर ने खेल के नियम बनाने वाली संस्था एमसीसी की विश्व क्रिकेट समिति से खुद को अलग कर लिया।

विज्ञापन


शाकिब अक्टूबर 2017 में मेरिलबोन क्रिकेट क्लब समिति से जुड़े थे और उन्होंने सिडनी और बेंगलुरु में दोनों जगह बैठकों में शिरकत की थी। एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति में दुनिया के मौजूदा और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और अंपायर शामिल होते हैं जो एक साल में दो बार मिलकर खेल की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करते हैं। अगली बैठक मार्च 2020 में श्रीलंका में होनी है।

खुद एमसीसी की ओर से एक बयान जारी हुआ, जिसमें स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि, 'मेरिलबोन क्रिकेट क्लब इस बात की पुष्टि करता है कि शाकिब-अल-हसन एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति से हट गए हैं।’
विज्ञापन


विश्व क्रिकेट समिति के चेयरमैन माइक गैटिंग ने कहा, ‘हमें दुख है कि समिति में शाकिब नहीं होंगे जिसमें उन्होंने पिछले दो वर्षों में काफी योगदान किया है। क्रिकेट भावना के सरंक्षक होने के नाते हम उनके इस्तीफे का समर्थन करते हैं और मानते हैं कि यह सही फैसला था।’

शाकिब पर मंगलवार को आईसीसी ने दो साल का प्रतिबंध लगाया था। इस खिलाड़ी ने आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लघंन के आरोपों को स्वीकार कर लिया है जिससे वह इस सजा के खिलाफ अपील नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें