राष्ट्रमंडल निशानेबाजी में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार को भारतीय निशानेबाजों ने पुरुषों की दस मीटर एयर पिस्टल और महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक हासिल किया। युवा शाहजार रिज्वी ने भारत के दिग्गज निशानेबाज जीतू राय को पछाड़कर सोना जीता।
भारतीय पिस्टल शूटरों ने दस मीटर एयर पिस्टल में क्लीन स्वीप किया। जहां शाहजार रिज्वी, ओंकार सिंह और जीतू राय ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक पर कब्जा किया। युवा निशानेबाज शाहजार ने 16 खिलाड़ियों के क्वालिफिकेशन राउंड में 581 का स्कोर किया। ओंकार और जीतू ने आठ खिलाड़ियों के फाइनल में 576 और 571 का स्कोर किया। पांच शॉट की पहली सीरीज में जीतू दोनों हमवतन साथियों से आगे रहे। तब ओंकार दूसरे और शाहजार तीसरे स्थान पर थे।
पढ़ेंः- भारतीय शूटर हिना के बाद पूजा घाटकर ने भी दिलाया देश को स्वर्ण पदक
उसके बाद 18वें निशाने तक ओंकार आगे चल रहे थे लेकिन 20वें शॉट से शाहजार ने अपना नियंत्रण बना लिया। 24 निशानों के बाद शाहजार का स्कोर 240.7 हो गया जबकि ओंकार 236 दूसरे स्थान पर रहे। जीतू 214.1 के साथ तीसरे स्थान पर पिछड़ गए।पुरुष स्कीट वर्ग में मैराज अहमद खान, अंगदवीर सिंह बाजवा और शिराज शेख सभी 119 के साथ शूटऑफ में पहुंचे और फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया। मैराज और अंगद छह खिलाड़ियों के फाइनल में अंतिम दो स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के पहले हीना सिद्धू ने दस मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जबकि पुरुषों की दस मीटर एयर राइफल में दीपक कुमार ने कांस्य पदक जीता।
मेघना ने दस मीटर एयर राइफल में दिलाया सोना
महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में पूजा घाटकर (248.7) ने स्वर्ण और अंजू मुदगिल (248.7) ने रजत पदक जीता। इस स्पर्धा में कांस्य पदक सिंगापुर की मार्टिना लिंडसे वेलोसो (224.8) को मिला। भारत की मेघना सज्जानार पांचवें स्थान पर रहीं। क्वालिफिकेशन राउंड में सिंगापुर की जैसमीन 419.8 के साथ शीर्ष पर थी। मार्टिना वेलोसो 417.5 दूसरे और मेघना 416.6 तीसरे स्थान पर थी। पूजा (415.3) के साथ चौथे और अंजुम (414.1) के साथ छठे स्थान पर थीं।