फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tennis: आठ महीने बाद विंबलडन से वापसी करेंगी सेरेना विलियम्स, रिटायरमेंट के अफवाहों पर लगाई लगाम

Thu, 07 Apr 2022 11:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टेनिस की मॉम कही जाने वालीं स्टॉर खिलाड़ी सेरेना विलियम्स इस साल जून में होने वाले विंबलडन से कोर्ट पर वापसी करने जा रही हैं। 40 साल की अमेरिकी महिला खिलाड़ी ने उन अफवाहों पर भी लगाम लगा दी, जिसमें कहा जा रहा था कि वह टेनिस से संन्यास ले रही हैं। 
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेनिस की मॉम कही जाने वालीं स्टॉर खिलाड़ी सेरेना विलियम्स इस साल जून में होने वाले विंबलडन से कोर्ट पर वापसी करने जा रही हैं। 40 साल की अमेरिकी महिला खिलाड़ी ने उन अफवाहों पर भी लगाम लगा दी, जिसमें कहा जा रहा था कि वह टेनिस से संन्यास ले रही हैं। अपने लंबे समय के कोट पैट्रिक मोरातोग्लू के साथ अलग होने की खबर के बाद यह बात और पुख्ता हो गई थी कि वह वापसी नहीं करेंगी।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि वह बड़े टूर्नामेंट में वापसी करने की तैयारी में है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह यूएस ओपन के बारे में सोच रही हैं तो उन्होंने कहा कि यूएस से पहले विंबलडन होगा। लिहाजा, यह उम्मीद की जा रही है कि वह विंबलडन से वापसी करने वाली हैं। 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना हैमेस्ट्रिंग चोट के कारण इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन से चूक गई थीं। उन्होंने पिछले साल जून से कोई भी मैच नहीं खेला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें