फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल खन्ना बने IOA वित्त आयोग के अध्यक्ष

Fri, 12 Jan 2018 08:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अनिल खन्ना
विज्ञापन

वरिष्ठ खेल प्रशासक और भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के पूर्व अध्यक्ष अनिल खन्ना को इंडियन ओलंपिक संघ (आईओए) के वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आईओए ने इसके साथ ही चार सदस्यीय सलाहकार समिति भी गठित की है। उसने चिकित्सा आयोग और खेल तकनीकी समिति का भी गठन किया है तथा आईओए और राष्ट्रीय खेल महासंघों के पदाधिकारियों को समिति में नामित किया।

विज्ञापन


सलाहकार समिति में तरलोचन सिंह, जीएस रंधावा, एस रघुनाथन और बीएस लांगे शामिल हैं। खन्ना की अगुवाई वाले वित्त आयोग में भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के महासचिव सहदेव यादव, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के सचिव डी के सिंह सदस्य के रूप में शामिल हैं। भारतीय जूडो महासंघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार को राष्ट्रीय खेलों के लिये खेल तकनीकी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पढ़ेंः- कॉमनवेल्थ गेम्स में सुशील कुमार की एंट्री पर मंडराया खतरा, सामने आया नया विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पवन दीप सिंह कोहली को चिकित्सा आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। ये वही कोहली जिनका नाम विवादों में फंस गया था जब उन्हें रियो ओलंपिक 2016 के भारतीय दल का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया था। रिपोर्टों के मुताबिक पेशे से रेडियोलोजिस्ट पवनदीप खेलों के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को जरूरी मदद नहीं पहुंचा पाये थे। बता दें अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के पूर्व अध्यक्ष अनिल खन्ना ने भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए अपने नामांकन को वापस ले लिया था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें