फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप के बाद निएवा ने कहा- मजबूत देशों की बराबरी कर रहे हैं भारतीय मुक्केबाज

Sun, 22 Sep 2019 09:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमित पंघाल/मनीष कौशिक - फोटो : social media
विज्ञापन

हाई परफोरमेंस निदेशक सांटियागो निएवा ने कहा कि हाल में समाप्त हुई पुरुष विश्व चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन दिखाता है कि वे कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान जैसे पारंपरिक मजबूत देशों के निकट पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


भारत ने रूस के एकातेरिनबर्ग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिसमें अमित पंघाल (52 किग्रा) ने रजत और मनीष कौशिक (63 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता। इससे पहले देश ने एक चरण में एक कांस्य से ज्यादा पदक नहीं प्राप्त किए  थे। 

सैंटियागो निएवा ने कहा 'हम जो लक्ष्य लेकर विश्व चैंपियनशिप में गए थे, हमने वो कर दिखाया है। हमने पदक जीते और पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन किया। चीन और अजरबेजान जैसे देश जो काफी अच्छे हैं, वे बिना पदक के लौट रहे हैं जबकि हमने अपनी तालिका में सुधार किया है जो शानदार है। हम गर्व महसूस कर सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें