भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने मंगलवार को कतर क्लासिक टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। घोषाल ने दूसरे दौर में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी हांगकांग के लिओ एयू को सीधे गेम में 11-2,11-3, 11-5 से पराजित किया।
इसके साथ ही सौरव ने एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में लिओ के हाथों मिली हार का भी बदला चुकता कर लिया। पहले दौर में बाई पाने वाले सौरव का अगले दौर में सामना मिस्र के एली फ्राग से होगा।