भारत के 17 वर्षीय युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने म्यूनिख में चल रहे निशानेबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीत लिया है।
सोमवार को आईएसएसएफ विश्व कप में पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में सौरभ ने पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
सौरभ का सीजन में यह दूसरा वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल है। तीन महीने पहले ही फरवरी में उन्होंने दिल्ली में भी स्वर्ण जीता था।
युवा निशानेबाज ने फाइनल में अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 245 के स्कोर पीछे छोड़ दिया। सौरभ ने 246.3 का नया रिकॉर्ड स्कोर बनाकर पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।
इससे पहले रविवार को महिलाओं में अपूर्वी चंदेला ने भी भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था।