फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के लोग राज्य में जल्द देख सकेंगे IPL और अंतरराष्ट्रीय मैच, तैयार हो रहा स्टेडियम

Sun, 26 May 2019 09:43 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मौलाना आजाद स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एमए स्टेडियम में दर्शकों के बैठने के लिए 17 हजार के  करीब कुर्सियां लगाई जा रही हैं। इसके साथ पांच सौ कुर्सियां पवेलियन के वीआईपी कक्ष में लगेंगी। जालंधर की फ्रीवील स्पोर्ट्स कंपनी से इन कुर्सियों को खरीदा गया है। डबल लेयर कुर्सियां जम्मू की तेज धूप में सुरक्षित रहेंगी। कुर्सियां में लगी प्लास्टिक और रंग सूरज की किरणों में फीका नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार हो रहे एमए स्टेडियम में की कुल क्षमता 18 हजार के आसपास की है। स्टेडियम में मैच देखने आने वाले दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखकर इन कुर्सियां को लगाया जाएगा। कुर्सियां लाल रंग की है, वर्तमान में ट्रायल के रूप में छह कुर्सियों को स्टेडियम में लगाया गया है। फ्रीवील कंपनी स्पोर्ट्स से जुड़ी सामग्री को तैयार करती है। 

प्रोजेक्ट मैनेजर के आर राणा ने कहा कि कुछ दिनों तक कुर्सियों को ट्रायल के रूप में लगाया गया है। इस दौरान देखा जाएगा कि क्या तेज धूप का कोई असर होता या नहीं। उन्होंने बताया कि बड़े स्टेडियम में इस तरह की डबल लेयर कुर्सियां लगाई जाती हैं। हमारे पास सभी कुर्सियां पहुंच चुकी हैं। 
विज्ञापन


बहुत जल्द हम स्टेडियम के सीटिंग एरिया में लगाने का काम शुरू करेंगे। स्टेडियम ओपन होने के कारण कुर्सियों पर सीधी धूप पड़नी तय है। ऐसे में कुर्सियों की मजबूती प्राथमिकता है। अगर सब कुछ ठीक  रहा तो अगस्त माह में स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें