फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमान ओपन: जी साथियान ने ब्रॉन्ज तो अर्चना ने जीता पहला रजत पदक

Sun, 24 Mar 2019 07:16 PM IST
Mukesh Jha भाषा, मस्कट
विज्ञापन
जी साथियान - फोटो : file photo
विज्ञापन

जी साथियान ने रविवार को आईटीटीएफ चैलेंज प्लस ओमान ओपन के पुरूष एकल सेमीफाइनल में स्वीडन के माटियास फ्लैक के खिलाफ कड़ी मशक्कत की लेकिन वह चुनौती से उबर नहीं सके जिससे उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। चौथी वरीयता प्राप्त साथियान माटियास फ्लैक से 8-11, 11-7, 9-11, 11-9, 9-11, 11-9, 10-12 से हार गए। 

विज्ञापन


अर्चना कामत का आईटीटीएफ चैलेंजर ओमान ओपन में शानदार सफर अंडर-21 महिला एकल के फाइनल में सीधे गेम में हारकर समाप्त हो गया। वह शनिवार को जापान की शीर्ष वरीय सातसुकी ओडो से 7-11, 8-11, 6-11 से पराजित हो गईं। 

इससे यह भारतीय अपने पहले बड़े टूर्नामेंट में रजत पदक हासिल करने में सफल रही। जनवरी में कटक में राष्ट्रीय महिला एकल खिताब जीतने के बाद यह उनका बड़ा टूर्नामेंट था। 
विज्ञापन


क्वार्टरफाइनल में साथियान ने फ्रांस के इमैनुअल लेबेसन की चुनौती 4-1 से हराकर समाप्त की थी। राउंड 16 में उन्होंने एंथोनी अमलराज को 4-1 से मात दी थी। एक अन्य भारतीय अचिंत शरत कमल राउंड 16 में क्रोएशिया के पुकार तैमिस्लोव से 1-4 से हारकर बाहर हो गए। 

महिला एकल में भारत को निराशा मिली क्योंकि मधुरिका पाटकर और रिती शंकर मुख्य ड्रा के पहले दौर की बाधा पार करने में असफल रहीं। पुरूष युगल में साथियान और शरत क्वार्टरफाइनल में रूस के डेनिस इवोनिन और व्लादिमीर सिदोरेंको की जोड़ी से 2-3 से हार गए। मिश्रित युगल के पहले दौर में अर्चना और साथियान की जोड़ी भी बाहर हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें