फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोप में फंसी वेटलिफ्टर संजीता चानू को मिली राहत, अर्जुन अवॉर्ड पर रहेगा दावा

Tue, 11 Sep 2018 03:08 AM IST
हेमंत रस्तोगी, अमर उाजाला
विज्ञापन
संजीता चानू
विज्ञापन

इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से डोप में फंसी वेटलिफ्टर संजीता चानू को अर्जुन अवॉर्ड पर राहत मिल गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने अवॉर्ड कमेटी को संजीता के नाम पर इस अवॉर्ड के लिए विचार करने को कहा है। 

विज्ञापन


यही नहीं आदेश में यह भी कहा गया है कि संजीता को अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर फैसला सील बंद लिफाफे में अदालत के समक्ष रखा जाएगा। कमेटी के फैसले को तभी सभी के सामने लाया जाएगा जब संजीता की बी सैंपल टेस्ट रिपोर्ट सार्वजनिक हो जाती है और वह इसमें नेगेटिव पाई जाती हैं।


अदालत ने यह आदेश तब दिया है जब संजीता आईडब्लूएफ की ओर से अस्थाई रूप से प्रतिबंधित हैं। ऐसे में उनके नाम पर अवॉर्ड के लिए विचार नहीं किया जा सकता है, लेकिन अब 17 सितंबर को होने वाली अवॉर्ड कमेटी की बैठक में उनके नाम पर विचार करना होगा। 
विज्ञापन


संजीता दो बार की कॉमनवेल्थ खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हैं। ऐसे में अवॉर्ड पर उनका दावा मजबूत होगा। कमेटी उन्हें अवॉर्ड के लिए चुनती है तब भी उन्हें यह बी सैंपल नेगेटिव आने पर ही मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें